हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने क्राइम ब्रांच कैट और थाना एनआईटी की संयुक्त टीम के माध्यम से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी अनुसार पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम रणजीत है और वह 19 साल का है। रणजीत बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव पाक्री बसारत का निवासी है। पुलिस ने इसे बिहार से गिरफ्तार किया है। रणजीत ने एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और पुलिस ने केस दर्ज कर उसे पहले ही बरामद कर लिया था।
इससे पहले रणजीत 1 साल 9 महीने से फरार था। उस पर नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उस पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया था। पुलिस ने उसे मामले में पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।