student 1

Faridabad : एक ही फंदे पर लटके मिले 11वीं के 2 छात्र; दोनों दोस्त थे, मरने से पहले खाया खाना-सिगरेट पी

फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में दो दोस्तों ने जंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों स्कूटी से जंगल में गए। पहले खाना खाया और फिर सिगरेट पी। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि दोनों का मर्डर किया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

हरियाणा के फरीदाबाद में दो दोस्तों ने एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। दोनों दोस्तों ने सूरजकुंड रोड पर स्थित सिद्धदाता आश्रम के पीछे घने जंगलों में जाकर मौत को गले लगाया। 16 साल के दोनों लड़कों की पहचान यश गौतम और युवराज के तौर पर हुई। दोनों 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। लेकिन दोनों के स्कूल अलग-अलग थे। पुलिस दोनों की फोन लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंची। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किए जाएंगे।

परिजनों में दोनों की मौत के बाद शौक की लहर है। यश गौतम अपने परिवार के साथ 84 बीपीटीपी एलिट प्रीमियम सोसाइटी में रह रहा था। वहीं, युवराज अपनी फैमिली के साथ सेक्टर 31 में रहता था। यश के पिता विकास के अनुसार बेटा घर से दोपहर को 3 बजे घर से बाहर गया था। जो कई घंटे तक घर नहीं आया तो परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

Whatsapp Channel Join

सर्विलांस के सहारे मृतकों तक पहुंची पुलिस

इसके बाद पुलिस ने गौतम के फोन को सर्विलांस पर लगाया था। जिसके बाद उसकी लोकेशन सिद्ददाता आश्रम के पीछे जंगलों में आई। पुलिस को उसकी लोकेशन तो रात 9 बजे पता लग गई थी। लेकिन फिर भी वह सही लोकेशन पर नहीं जा पा रही थी। आखिर मशक्कत के बाद पुलिस रात लगभग 12 बजे यश तक पहुंच गई। लेकिन वहां वह और युवराज एक ही फंदे से लटके हुए थे।

मृतक के पिता ने बताया कि वे भी मौके पर क्राइम ब्रांच के साथ घटनास्थल पर गए थे। लेकिन पुलिस ने दोनों के शव लटके देख इसे आत्महत्या करार दिया है। दोनों के घुटने पूरी तरह से जमीन से टकरा रहे थे। युवराज के पूरे पैर जमीन पर थे। पुलिस ने मामले में काफी जल्दबाजी की है। फोरेंसिक टीम को भी नहीं बुलाया गया, न ही मौके से सबूत जुटाए गए। जबकि वहां पर खाने के डिब्बे और सिगरेट के पीने के बाद टुकड़े पड़े हुए मिले हैं।

परिवार का आरोप-हत्या कर लटकाए गए शव

विकास ने बताया कि जहां घने जंगलों में पुलिस को जाने में कई घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, वहां वे बच्चे अपनी स्कूटी लेकर कैसे पहुंचे। दोनों बच्चो ने सुसाइड किया है तो ऐसी क्या एक ही वजह थी कि दोनों को एक साथ सुसाइड करना पड़ा। दोनों अलग अलग रहते थे और उनके स्कूल भी अलग थे। उन्होंने आशंका है कि जंगल में उन दोनों के अलावा कोई और भी था, जिसने उनके साथ खाना खाया और सिगरेट पी है। फिर दोनों की हत्या कर उनके शवों को पेड़ से लटकाया है।

दोनों पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वे सेक्टर 84 आ गए थे। उनका बेटा दिल्ली के स्कॉलर स्कूल में पढ़ रहा था। युवराज सेक्टर 31 के एसएमएस स्कूल का स्टूडेंट था। दोनों 11वीं में पढ़ते थे। पुलिस कारणों की तलाश में जुटी है कि दोनों ने क्यों आत्महत्या की।

पानीपत से हैं युवराज का परिवार

युवराज के पिता ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में ऑपरेशन डिपार्टमेंट संभालते हैं। उनके दो बेटे थे, जिनमें से अब युवराज इस दुनिया में नहीं रहा। युवराज के माता-पिता पानीपत के रहने वाले हैं। काफी समय ये सेक्टर 31 फरीदाबाद में रहते हैं।