Construction of 110 km long expressway in Punjab, travel to Chandigarh will become easier

केजीपी एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा फरीदाबाद: वल्लभगढ़-मोहना रोड के चौड़ीकरण में आ रही बाधाएं हटनी शुरू, चंदावली में जल्द बनेगी सीमेंटेड फोर लेन सड़क

हरियाणा फरीदाबाद

फरीदाबाद को केजीपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला वल्लभगढ़-मोहना रोड अब नई रफ्तार पकड़ रहा है। लंबे समय से रुके हुए सड़क निर्माण कार्य में अब तेजी आने लगी है। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HSRDC) ने गांव चंदावली में भी निर्माण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां अवैध कब्जे हटा दिए गए हैं और बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने का काम अंतिम चरण में है।

चंदावली से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड को केजीपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली इस सड़क का लगभग 12 किलोमीटर हिस्सा फोर लेन में तब्दील किया जा रहा है। योजना के अनुसार गांवों के बाहर तारकोल की सड़क और गांवों के अंदर सीमेंटेड सड़क बनाई जा रही है। मच्छगर और दयालपुर गांवों में अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है, वहीं चंदावली में निर्माण की ठोस शुरुआत हो चुकी है।

चंदावली में पहले से बनी इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीमेंटेड ब्लॉक्स वाली पुरानी सड़क को हटाया जा चुका है। अब वहां पर आधुनिक सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी। बिजली के खंभे बदलकर नई तारों को शिफ्ट किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है और ट्रैफिक को अस्थायी रूप से आईएमटी की ओर डायवर्ट किया गया है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें