Kisan Andolan 2 Live Updates

Kisan Andolan 2 Live : पानीपत पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हरियाणा के सभी टोल फ्री, बोलें शनिवार को प्रदेशभर में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, रविवार को बैठक में लेंगे आगामी निर्णय

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

Kisan Andolan 2 Live Updates : किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि हरियाणा के सभी शहरों में शुक्रवार को टोल फ्री का निर्णय लिया गया है। इस दौरान किसान 12 बजे दोपहर 3 बजे तक सभी टोल को फ्री करवाएं। इसके अलावा शनिवार 17 फरवरी को प्रदेशभर के सभी शहरों में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार को मांगें पूरी करने के लिए जगाने का काम करेंगे। इसके बाद रविवार 18 फरवरी को सभी किसान संगठनों, खापों, मजदूर संगठनों, टोल कमेटी और नगर कमेटियों की संयुक्त रूप से कुरुक्षेत्र में बैठक की जाएगी। बैठक में सभी मिलकर आगामी रणनीति तैयार करेंगे।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पानीपत के टोल प्लाजा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्वक है। किसानों का उपद्रव फैलाने का कोई उद्देश्य नहीं है। इसके लिए मीडिया के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। हमारी मांग है कि प्रशासन 3 घंटे के लिए किसानों का सहयोग करें। किसान भी प्रशासन को सहयोग करने के लिए तैयार हैं। गुरनाम सिंह ने किसान की मौत मामले में कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। जब इस बारे में जानकारी मिलेगी तो वह उस पर चर्चा कर पाएंगे। हम सिर्फ किसानों का समर्थन कर रहे हैं। आज की जो कॉल है वो किसानों के समर्थन में ही की गई है। हमारी सरकार से यही मांग है कि किसानों के साथ बैठकर बातचीत की जाए और उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।

गुरनाम 1

गुरनाम चढूनी ने कहा : किसान नहीं, किसान नेताओं में है मनमुटाव, वह आंदोलन के साथ

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि वह फिलहाल हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर नहीं जा रहे हैं। हरियाणा में ही किसानों का समर्थन करके उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो आपसी मनमुटाव है तो किसान नेताओं के बीच है। किसानों में कोई आपसी मनमुटाव नहीं है। सभी किसानों के साथ हैं। सरकार के साथ हो रही बैठकों को लेकर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि रविवार को होने वाली बैठक में मैं अभी तक शामिल नहीं हूं। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान वर्ग की मांगों को लेकर उनके साथ खड़े हैं। सरकार को जल्द किसानों की मांगों पर विचार कर उन्हें मानना चाहिए।

पानीपत टोल 1

पानीपत में भाकियू ने सांकेतिक रूप से शुक्रवार दोपहर 12 बजे जीटी रोड, पानीपत-नगीना हाईवे पर जलालपुर और पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर गांव में टोल फ्री करवा दिए है। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने किसी की नहीं सुनी। दिल्ली व चंडीगढ़ के बीच बस सेवा प्रभावित रही। भारत बंद को लेकर रोडवेज का चक्का जाम रहा। पानीपत और सोनीपत पुलिस हलदाना बॉर्डर पर संयुक्त नाका लगाने को तैयार है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने पुराने बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया। ऐसे में रोडवेज की 10 और किलोमीटर स्कीम की 25 बसें ही चल पाई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पानीपत टोल 2

वहीं यमुनानगर के मिल्क टोल प्लाजा पर भी टोल को फ्री करवाया गया है। इससे पहले काफी किसान प्रदर्शन करते हुए यमुनानगर के मिल्क टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल को फ्री करवाया। इस दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को किसानों की मांगों के आगे झुकना ही पड़ेगा।