chor

Fatehabad : दिनदहाड़े दुकान से 1.2 लाख रुपये चोरी

फतेहाबाद

हरियाणा के Fatehabad के जाखल शहर के खंड के गांव म्योंद कलां में एक मनी ट्रांसफर की दुकान से दिनदहाड़े करीब सवा लाख रुपए चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है।

दुकानदार राहुल ने जाखल थाना में दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने दुकान के अंदर का दरवाजा बंद कर कुछ समय के लिए पास में स्थित अपने पिता की दुकान पर गया था। वापस आया तो दुकान में एक युवक को घुसा देखा। उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बाइक वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। चोर दुकान का ताला तोड़कर 1 लाख 20 हजार रुपए चुरा ले गया। म्योंद कला पुलिस चौकी के इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।

अन्य खबरें