हरियाणा के Fatehabad में गर्मी के कारण एक और शख्स की मौत हो गई। मृतक का शव शहर के हंस मार्केट में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गर्मी से मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात शख्स हंस मार्केट क्षेत्र में अक्सर घूमता रहता था। उसे किसी ने इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन वह वहां से भाग गया था। आज उसका शव हंस मार्केट में मिला। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है। दो दिन पहले भिरडाना गांव में भी एक मजदूर की मौत हो गई थी। उसका शव गांव के बाहर वक्फ बोर्ड की जमीन पर मिला था। आशंका जताई जा रही थी कि उसकी भी मौत भीषण गर्मी के कारण हुई थी।