स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

फतेहाबाद

हरियाणा में हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त खास तरीके से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे। सीएम तिरंगा फहराने के बाद पौधरोपण अभियान की शुरुआत कर लोगों को जागरुक करेंगे।

विभाजन विभीषिका दिवस समारोह में भाग लेंगे सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। टोहाना में राज्य सभा सांसद डॉ. डीपी वत्स जबकि रतिया में विधायक दुड़ाराम ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस समारोह में भाग लेने आएंगे। इस बार आजादी के महोत्सव पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम जिले की पुरानी अनाज मंडी में होगा।

Whatsapp Channel Join

समारोह में 9वीं कक्षा के छात्रों के नाम पर होगा पौधारोपण

आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन अभी से जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री 14 अगस्त को यहीं पर रात्रि ठहराव करके 15 अगस्त को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। डीईओ दयानंद सिहाग का कहना है कि मुख्यमंत्री ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

इस अभियान के तहत नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के नाम पर पौधे लगाए जाएंगे। जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा तक उस पौधे की देखभाल करेगा, उसे बोर्ड परीक्षा में पांच प्रतिशत अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।