खेतों में बाढ़ का पानी छोड़ने पर विरोध में उतरे किसान

फतेहाबाद

फतेहाबाद शहर के साथ सटे खेतों में बाढ़ का पानी छोड़ने को लेकर किसानों द्वारा विरोध किया गया है। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि जितना पानी 3 हजार एकड़ फसल के लिए चाहिए, उतना पानी प्रशासन द्वारा 300 एकड़ फसल में छोड़ने का काम किया जा रहा है।

हमारी पकी हुई फसल का नुकसान होने के साथ-साथ ढाणियों को भी नुकसान पहुंचेगा। जिससे हमें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं मामले की जानकारी मिलने के पश्चात प्रशासनिक अधिकारी जेसीबी सहित कार्य करने के लिए पहुंचे, लेकिन विरोध कर रहे किसानों ने प्रशासनिक अमले को वापिस लौटा दिया। जिसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा एसडीएम सहित डीएसपी को दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

Whatsapp Channel Join