fire

Fatehabad : खेतों में भयानक आग, 2300 क्विंटल तूड़ी जलकर राख

फतेहाबाद

हरियाणा के Fatehabad जिले के जाखल क्षेत्र के चूहड़पुर गांव में एक किसान के खेतों में देर रात को आग लग गई। आग लगते ही लगभग 2300 क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई। इससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था। इसके बाद कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 4 घंटों तक आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार चूहड़पुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि जसविंद्र सिंह और उनके भाई सुखविंद्र सिंह के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत में तूड़ी के 15 कूप बने हुए थे, जिनमें से आग 10 कूपों तक फैल गई। गांव में हड़कंप मच गया, लेकिन खुशकिस्मती से इस वक्त खेतों में फसल नहीं थी, जिससे आग की चपेट में नजदीकी क्षेत्रों को नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। कई घंटों की मेहनत के बाद, आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस घटना की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें