Notorious gangster Mandeep Punjabi arrested in Fatehabad: 26 cases registered, acquitted in 9, 17 still pending in courts

Fatehabad में कुख्यात गैंगस्टर मनदीप पंजाबी गिरफ्तार: 26 केस दर्ज, 9 में बरी, 17 अब भी अदालतों में लंबित

फतेहाबाद

Fatehabad पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनदीप पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। आरोपी पर पिछले 12 सालों में कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 9 मामलों में वह बरी हो चुका है, जबकि 17 केस अभी भी अदालतों में विचाराधीन हैं।

एसपी सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस की विशेष योजना और संयुक्त प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

मनदीप पंजाबी का आपराधिक इतिहास

  • पहला केस दर्ज: 9 अगस्त 2013
  • सबसे ज्यादा केस: भूना और सदर थाना, फतेहाबाद में
  • अब तक दर्ज कुल केस: 26
    • 9 मामलों में बरी
    • 17 मामले अभी लंबित

इन मामलों में हो चुका है बरी (साल 2013–2014 के अधिकांश केस)

केस तारीखथानाधाराएं
9 अगस्त 2013सदर थाना फतेहाबादIPC 392
9 अगस्त 2013अग्रोहा थाना, हिसारIPC 392, 325, 452, 506, 285, 420, 120B
9 जून 2014भूना थानाIPC 149, 323, 452, 506
26 सितंबर 2014भूना थानाIPC 307, 341 व Arms Act
13 अक्टूबर 2014रतिया थानाIPC 395 व Arms Act
25 अक्टूबर 2014सरदूलगढ़, पंजाबIPC 382, 342 व Arms Act
26 अक्टूबर 2014आदमपुर थानाIPC 395, 342 व Arms Act
24 नवंबर 2014सदर थाना फतेहाबादIPC 398, 401 व Arms Act
8 दिसंबर 2014सदर थाना फतेहाबादArms Act

ये हैं 17 लंबित मुकदमे

केस तारीखथानाधाराएं
9 अगस्त 2015सदर फतेहाबादIPC 392
23 अक्टूबर 2016सदर हिसारIPC 120B
10 दिसंबर 2017भूना थानाIPC 285/504 व Arms Act
8 अक्टूबर 2017जीआरपी थाना, सिरसाIPC 395/397
12 सितंबर 2017भटटू कलां थानाIPC 395
29 दिसंबर 2017भटटू कलां थानाIPC 307, 332, 353, 186, 34
23 अक्टूबर 2017जाखल थानाIPC 323, 325, 452, 506, 285, 420, 120B
20 जनवरी 2018सदर हिसारIPC 174
12 अप्रैल 2019भूना थानाArms Act (25, 54, 59)
8 जुलाई 2019सिविल लाइन सिरसाIPC 323, 324, 341
26 मई 2020 (2 केस)भूना थानाIPC 307, 394, 427, 506, 148, 149 आदि व Arms Act
1 मार्च 2021भूना थानाNDPS Act (15, 27A, 61, 85)
30 जुलाई 2021सदर फतेहाबादArms Act
1 अक्टूबर 2024भूना थानाआबकारी अधिनियम (61, 4, 2020)

SP सिद्धांत जैन का बयान

“यह गिरफ्तारी हमारे विशेष अभियान का नतीजा है। मनदीप पंजाबी जैसे अपराधियों की गिरफ्तारी से न केवल संगठित अपराध कमजोर होगा, बल्कि नशा तस्करी जैसे नेटवर्क भी उजागर होंगे। जल्द ही पूछताछ से और भी जानकारी सामने आएगी।”

Whatsapp Channel Join

विशेष जानकारी: NDPS और आर्म्स एक्ट केसों में शामिल

मनदीप पंजाबी पर NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई संगीन आरोप हैं। भूना थाना इन मामलों का मुख्य केंद्र रहा है, जहाँ 2020 और 2021 में उस पर भारी हथियार और नशा तस्करी के केस दर्ज किए गए।

read more news