हरियाणा के Fatehabad के रतिया क्षेत्र में देर शाम एक स्कूटी सवार दो लड़को को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर द्वारा उन्हें दूर तक घसीटा गया। दोनों लड़के 10वीं कक्षा के छात्र थे। जो ट्यूशन से घर लौट रहे थे। दोनों का गंभीर हालत में रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बलियाला निवासी 14 साल का जतिन पुत्र राजीव और उसका दोस्त विश्वजीत पुत्र मनदीप दोनों रतिया के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। बुधवार को वे स्कूल गए और शाम को ट्यूशन के बाद रतिया में ही लकड़ी का काम करने वाले जतिन के पिता राजीव के पास चले गए। जहां से वे कुछ देर बाद वापस घर के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी स्कूटी में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों छात्रों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।






