वरिष्ठ जजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने पार्टी से दिया इस्तीफा

फतेहाबाद

जजपा के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इसकी जानकारी दी है। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं। पार्टी के एजेंडा सिर्फ और सिर्फ स्वयं तक ही सीमित रह गया है। क्षेत्र में जनता की समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर हम जवाब तक नहीं दे पाते।

मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही

डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि पिछले कुछ समय से पार्टी में मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे विरूद्ध अपनी ही पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा षड्यंत्र रचे जा रहे थे। और अन्य गतिविधियों द्वारा लगातार मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। जिससे मैं अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं।

Whatsapp Channel Join

कुछ समय से चल रहे मतभेद

गौरतलब है कि डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने विधानसभा चुनाव में 74 हजार के लगभग वोट प्राप्त किए थे और स्वयं को एक दमदार प्रत्याशी के रूप में साबित किया था। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि वो पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा कर रहे थे। विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर काम किया है। पार्टी ने जो भी ड्यूटी लगाई, उसे ईमानदारी से निभाया है। लेकिन कुछ समय से जो मतभेद चल रहे हैं और कार्यकर्ताओं की जो उपेक्षा हो रही है, वो मेरे लिए अब सहनीय नहीं है।

हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा

डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि सही-गलत की लड़ाई में तटस्थ नहीं रहा जा सकता है। सही-गलत चुनना था, मेरे लिए कार्यकर्ताओं और क्षेत्र का हित सबसे ऊपर है। मैने हमेशा किसानों की आवाज उठाई है। हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि पार्टी ने उनको अनदेखा किया है। इससे पार्टी से उनका मोहभंग हो गया है।

पार्टी में बने रहने का कोई कारण नहीं

डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने भरे दिल से कहा कि वो जब जनता की समस्याओं को ही दूर नहीं करवा पा रहे तो पार्टी में बने रहने का कोई कारण नहीं हैं। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने क्षेत्र के समस्याओं के विषयों पर कहा कि वो रुकेंगे नहीं आने वाले समय में इसे और बुलंद आवाज में उठाते रहेंगें।

किसी अन्य पार्टी को फिल्हाल नहीं कर रहे ज्वाईन

मीडिया ने जब डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच से पूछा कि क्या वे किसी अन्य पार्टी में जाने वाले हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि वह किसी अन्य पार्टी को फिलहाल ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। इसका फैसला वो शीघ्र कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग बुलाकर उनकी सहमति से लेगें।