super tech computer poster1 1

साथी किराएदार से तंग आकर महिला ने की जीवनलीला समाप्त, पति से रहती थी अलग

हरियाणा हिसार

हरियाणा के हिसार जिलें में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति से अनबन चलने पर वह अपने छह साल के बेटे को लेकर किराए के मकान में रह रही थी। मृतका के पिता का आरोप कि उसकी बेटी ने वहां उसके साथ रह रहे एक युवक से तंग होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शिव नगर निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ा लड़का नवीन, कविता और सबसे छोटी सुनीता हैं। तीनों शादीशुदा हैं। सुनीता की शादी 2015 में गांव मिगनी खेड़ा निवासी सुरेश के साथ की थी। शादी के बाद एक लड़का हुआ। सुनीता और उसके पति सुरेश की आपस में शादी के चार महीनों के बाद से ही अनबन चल रही थी। जिस वजह से सुनीता बच्चे के साथ भगत सिंह नगर में अलग रह रही थी। उसके साथ मोहित नामक का एक युवक रहता था।

जंगले से फंदा लगाकर लटकी हुई थी महिला

Whatsapp Channel Join

रामकुमार ने बताया कि देर शाम को सुनीता का 6 वर्षीय बेटा भव्य घर पर रोता हुआ आया। उसने बताया कि मेरी मम्मी सुनीता ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है। इसके बाद वह अपने बेटे नवीन के साथ मौके पर पहुंचा। वहां देखा कि सुनीता के कमरे का अंदर से दरवाजा बंद हैं। जिसकी सूचना पुलिस चौकी में जाकर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो सुनीता जंगले से फंदा लगाकर लटकी हुई थी।

लड़के से झगड़ा होने पर किया सुसाइड

पुलिस ने वहां पर रह रहे दूसरे किराएदारों से पूछताछ कि तो उन्होंने बताया कि मोहित और सुनीता में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसके बाद सीन आफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।