Haryana Congress leader Kumari Selja

Haryana में हो रहे घोटाले पर घोटाले, कांग्रेस नेत्री Shailaja बोलीं तेरा-मेरा की नीति में फंसकर नहीं लड़ सकते BJP के खिलाफ लड़ाई, Hooda पर फिर कसा तंज

बड़ी ख़बर राजनीति सोनीपत हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में आज घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। आज के दिन शराब का घोटाला सरकार करवा रही है। तीन राज्यों में बड़ी हार को लेकर शैलजा ने कहा कि अब ज्यादा ऊर्जा के साथ लोगों के बीच जाएंगे। लोगों की बात को उठाने का काम किया जाएगा। इस दौरान पार्टी की गुटबाजी के भाव भी शैलजा की जुबान पर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों की लड़ाई लड़नी चाहिए। मेरा और तेरा की नीतियों में फंसे रहे तो इतनी शक्ति के साथ नहीं लड़ा जा सकता।

कुमारी शैलजा हरियाणा के जिला सोनीपत के गोहाना स्थित आर्य समाज की नशे के खिलाफ मुहिम कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान कुमारी शैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नियत, नियति और नेतृत्व लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। पंजाब में आज तक न तो नशा कम हुआ और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ है। कुमारी शैलजा ने कहा कि जहां लगातार नशा बढ़ता जा रहा है, उसके खिलाफ आर्य समाज लगातार कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करने की बात है। बड़े दुख की बात है कि कोविड जैसी महामारी के दौरान जिस प्रकार से शराब बेची जा रही थी, ऐसे में सरकार को लोगों की सेहत से ज्यादा अपनी सेहत की परवाह थी। शैलजा ने कहा कि नशे के खिलाफ स्वामी नित्यानंद ने गोहाना से शुरुआत की है, इसके लिए शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कांग्रेस के संगठन को लेकर कहा कि पार्टी का जल्द संगठन खड़ा किया जाएगा।

संसद घुसपैठ मामले में षड़यंत्र से उठाया जाए पर्दा, जन-जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस का संदेश

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने संसद घुसपैठ मामले पर कहा कि संसद में सिक्योरिटी को तोड़ना एक गंभीर बात है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। पता लगाया जाए कि इस पूरे षड़यंत्र के पीछे कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं। उन्होंने देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तीन राज्यों में बड़ी हार पर कहा कि अब कांग्रेस ज्यादा ऊर्जा के साथ लोगों के बीच जाएगी। लोगों की बात को उठाने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में केंद्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। जनता के मुद्दों को उठाने के लिए हरियाणा में जल्द यात्रा की शुरुआत की जाएगी। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और खड़के का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

आर्य 2

हुड्डा पर फिर तंज, कांग्रेस में सभी अनुभवी नेता, सोच समझकर देना चाहिए बयान

कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने एक बार फिर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दो डिप्टी सीएम बनाए जाने वाले बयान पर कहा कि हरियाणा कांग्रेस पार्टी में सभी बड़े ही अनुभवी नेता हैं और उन्हें कोई भी बयान सोच समझकर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो इस प्रकार के पहले कोई अनाउंसमेंट नहीं करती। यह बड़े आश्चर्य की बात है कि इस प्रकार की बातें पहले नहीं होती, बाद में उसका फैसला हाईकमान करता है, जबकि नेता यहां खुद बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने हाल के चुनावी परिणाम को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों की लड़ाई लड़नी चाहिए। शैलजा ने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कर रहे हैं और मेरा-तेरा की बात नहीं करते हैं।

आर्य 1

आप की यात्रा का हमला, शैलजा बोलीं एक साथ चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार

कुमारी शैलजा ने आम आदमी पार्टी की यात्रा को लेकर कहा कि पहले आप यह बता दें कि वह दिल्ली में क्या कर रहे हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कुछ नहीं है। पंजाब में आज तक न नशा कम हुआ है और न ही भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं दिल्ली में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के एक साथ होने की बात पर कहा कि कांग्रेस तैयार है। उन्होंने कहा कि कमान एक है और सब तैयार हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमें भाजपा और आरएसएस की गलत नीतियों के खिलाफ एक साथ लड़ने की जरूरत है। आज लोगों की लड़ाई लड़ना जरूरी है। अगर लोगों को संशय है कि कांग्रेस पार्टी में कमजोरी है, कैसे लड़ाई लड़ी जाएगी तो जल्द ही कांग्रेस संगठन खड़ा किया जाएगा।

सरकार के डंडे से किसी भी काम में नहीं होता सुधार, नीचे ही नीचे हो रहे गलत काम

कुमारी शैलजा ने मंच से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने आपस में द्वेष फैलाने का एक तरीका अपना रखा है। जिसका नाम बदमाशी और राजनीति है। इंसान को इंसान समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशाबंदी और शराबबंदी की बात करते हैं। इसके लिए लोगों को तैयार करना चाहिए और बिना तैयारी के काम करने से बहुत ज्यादा दिक्कत आती है। शैलजा ने चुटकी लेते हुए कहा कह सरकार के डंडे से किसी भी काम में सुधार नहीं होता, बल्कि नीचे ही नीचे गलत काम हो रहे हैं। हरियाणा में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। आज के दिन शराब का घोटाला सरकार करवा रही है।