Fire

Haryana में मेहंदी फैक्ट्री में लगी आग, 3 महिलाएं झुलसी

हरियाणा सिरसा

Haryana में सिरसा के खंड डबवाली के पंजाब क्षेत्र स्थित किलियांवाली में एक मेहंदी फैक्ट्री में बुधवार को अचानक आग लग गई, जिसमें तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रघुकुल खादी ग्राम उद्योग वाटिका नामक यह मेहंदी फैक्ट्री रिहायशी क्षेत्र में स्थित है। यहां कई महिलाएं काम करती हैं। घटना के समय अचानक लगी आग में फैक्ट्री के अंदर काम कर रही महिलाएं फंस गईं, जिनमें से तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

झुलसी हुई महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Whatsapp Channel Join

आनन-फानन में तीनों महिलाओं को डबवाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बठिंडा के एस हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरें