Haryana में नायब सैनी सरकार का आज एक महीना पूरा हो गया है। बीजेपी ने हरियाणा में तीसरी बार जीत दर्ज की है। इस बार बीजेपी को 90 में से 48 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 37 सीटें मिली। ये अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि हरियाणा में लगातार कोई भी पार्टी तीसरी बार नहीं जीती।
साथ ही हरियाणा के इतिहास में बीजेपी का ये अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी है। सरकार का पहला माह युवाओं व किसानों को समर्पित रहा।
CET पास बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 9 हजार मासिक मानदेय
बता दें कि हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। विधानसभा का सत्र 3 दिन था। 13 नवंबर को शुरुआत के बाद 14 और 18 नवंबर को सदन की कार्यवाही थी। दो दिन की कार्रवाई हो गई। अब सोमवार का दिन ही बचा है।
सत्र के शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेरोजगार युवाओं के हक में एक बड़ा फैसला किया है। सरकार की तरफ से सीईटी पास उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। सदन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा अभिभाषण दिया गया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बताया कि सीईटी पास करने वाले ऐसे युवा जिन्हें एक साल तक नौकरी नहीं मिली, उन्हें अगले दो साल तक 9 हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा।
किसानों को दिया बड़ा तोहफा
वहीं श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने ताबड़तोड़ घोषणाओं की झड़ी लगाई। उन्होंने प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 300 करोड रुपए की बोनस राशि जारी कर दी है। वहीं तीसरी किस्त भी जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।
हरियाणा संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
नायब सैनी सरकार ने हरियाणा संविदा कर्मचारियों को बड़ा तौहफा दिया है। सैनी सरकार ने जॉब सिक्योरिटी बिल विधानसभा में पेश किया। नायब सैनी सरकार ने हरियाणा में पांच साल से अनुबंध पर काम कर रहे एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं 58 साल की आयु तक करने के निर्णय पर विधानसभा में मुहर लगा दी है। आज से शुरू हुए विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद सदन पटल पर हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) विधेयक-2024 रखा।