आज सुबह Haryana के विभिन्न जिलों में घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी सिर्फ 10 से 20 मीटर तक रह गई। हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और भिवानी जैसे प्रमुख शहरों में दृश्यता बेहद खराब हो गई, और लोग सुबह-सुबह आग सेकते हुए नजर आए। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में भी कोहरा, फ्लाइट्स में हो रही देरी
पंजाब के अमृतसर और पठानकोट में कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई। मिलान से अमृतसर आने वाली फ्लाइट 2.43 घंटे की देरी से लैंड हुई, जबकि मुंबई से आने वाली इंडिगो फ्लाइट को करीब 25 मिनट तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा।
हिमाचल से भी सर्दी में ज्यादा ठंड: हिसार में 10.1 डिग्री तापमान
हरियाणा में इस समय हिमाचल से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। शिमला और मनाली में तापमान 16 डिग्री के आसपास है, जबकि हिसार का तापमान 10.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री नीचे है।
बारिश की उम्मीद: पश्चिमी विक्षोभ से आएगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। 10 जनवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन तक कोहरा बना रहेगा।
गेहूं की फसल पर मौसम का असर: बेहतर उत्पादन की संभावना
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र, करनाल के डायरेक्टर डॉ. रत्न तिवारी ने बताया कि गेहूं की फसल में बेहतरीन ग्रोथ हो रही है और मौसम अनुकूल रहा तो उत्पादन भी अच्छा होगा। पाला ना पड़ने के कारण फसल पर कोई बड़ा असर नहीं हुआ है।