BJP state incharge Biplab Dev Kumar

Sonipat : पूर्व सीएम Biplab Dev ने सांसद-विधायक की लगाई क्लास, विकसित भारत यात्रा में अधिकारियों की गैरहाजिरी से हुए नाराज

बड़ी ख़बर राजनीति सोनीपत हरियाणा

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव कुमार विकसित भारत यात्रा के दौरान सोनीपत के गांव नांगल खुर्द पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए संबंधित जानकारी मांगी तो मौके पर अधिकारियों की गैरहाजिरी होने पर वह नाराज दिखाई दिए। हालांकि लाभार्थियों ने योजनाओं को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। इस दौरान बिप्लब देव ने सांसद रमेश चंद्र कौशिक व राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली से तल्ख लहजे में सवाल करते हुए अधिकारियों के न आने का कारण पूछा।

राई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नांगल खुर्द में भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव कुमार ने सरकार द्वारा चलाई गई योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में लोगों की जुबानी सुना। उन्होंने सभी से भाजपा का कैलेंडर और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े पंपलेट्स को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। जिससे लोगों को हर योजना के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की लिस्ट मांगी तो मौके पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इस दौरान उपायुक्त और एसडीएम की गैरहाजिरी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। जिससे मौके पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में लाभार्थियों ने जब देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही तो उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

बिप्लब देव

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसी भी स्कीम को प्रदेश सरकार में समय पर लागू करना और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का कार्य होता है। जिन लोगों के कार्य बीच में छूट गए हैं, उन लोगों के कार्य को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरा किया जाता है।

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस को भारत के संस्कारों और संस्कृति में नहीं विश्वास

इस दौरान प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने कहा कि पहले की सरकारों में पहले घोषणा करना और जब इलेक्शन नजदीक आता था तो दोबारा उसी स्कीम पर बातचीत कर समय व्यतीत किया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अयोध्या ना जाने वाले बयान पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत के संस्कारों और संस्कृति में विश्वास नहीं है। इस तरह के बयान उनके सामने आते रहते हैं। देश की जनता वर्ष 2024 के चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी भाजपा, सभी 10 कमल जाएंगे मोदी के पास

इंडिया गठबंधन की बैठक पर बिप्लब देव कुमार ने कहा कि वह उस पार्टी या उसके संगठन में नहीं है। उन्हें नहीं पता कि यह कहां रहते हैं, जंगल में या खेतों में रहते हैं। वही हरियाणा में जजपा के साथ लोकसभा चुनाव होंगे या नहीं, के सवाल पर बिप्लब देव ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। अभी 10 लोकसभा सीट पर भाजपा के ही सांसद जीते हुए हैं। इसमें किसी को कोई संशय नहीं रहना चाहिए। 10 के 10 कमल मोदी के पास जाएंगे।