Screenshot 496

Former Minister अशोक अरोड़ा ने Kurukshetra के विकास के लिए लगाए गए बजट पर उठाए सवाल, कहा- धर्म के नाम पर किया जा रहा भ्रष्टाचार, जांच की मांग

कुरुक्षेत्र हरियाणा

पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा ने प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर और अन्य तीर्थे पर लगाए बजट पर सवाल खड़े किए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि धर्म के नाम पर मौजूद सरकार रुपए कमा रही हैं उन्होंने कहा कि बहुत मोटा बजट कुरुक्षेत्र ब्रह्मरोवर व अन्य तीर्थो पर लगाया गया है लेकिन धरातल पर उसके आधे रुपए का भी काम नही हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पहले गीता जयंती के कार्यक्रमों को धार्मिक संस्थाएं आपस में मिलकर करती थी। लेकिन जब से बीजेपी सरकार आई है तब से इसका राजनीतिकरण कर दिया गया है। और इसमें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य से लेकर मानद सचिव तक राजनीतिक व्यक्तियों को जगह दी जा रही है। जिसकी वजह से यह भ्रष्टाचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इसकी जांच की मांग करते हैं और अगर जांच नहीं की गई तो वह राज्यपाल से मिलेंगे व उच्च स्तर की जांच करवाने का प्रयास करेंगे। अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो वह सबसे पहला काम इन भ्रष्टाचारों की जांच का करवाएंगे।