lok sabha election 2024

Haryana में BJP के बाद Congress को भी झटका : पूर्व विधायक Jileram Sharma कल होंगे भाजपा में शामिल, CM Manohar Lal करेंगे स्वागत

करनाल बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा में जहां बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले करनाल के असंध से पूर्व विधायक एवं पूर्व कांग्रेस CPS जिले राम शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जिलेराम शर्मा कल कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता जिलेराम शर्मा कल भाजपा के कर्ण कमल कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। बृजेंद्र सिंह और जिलेराम शर्मा के इस कदम से राजनीतिक गलियारों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि जिलेराम शर्मा के भाजपा में शामिल होने के ऐलान के बाद से टिकट मांगने का सवाल भी सामने आया, लेकिन शर्मा ने इस बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी कंडीशन भाजपा के सामने नहीं रखी गई है। उधर जिले शर्मा के भाजपा में आने के ऐलान के बाद असंध से पूर्व विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब तक वहीं असंध विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

जिलेराम शर्मा

जिलेराम शर्मा का यह भी कहना है कि फिलहाल उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की भी कोई तैयारी नहीं है। अगर पार्टी हाईकमान मौका देगी तो विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी लोकसभा चुनाव की कोई तैयारी नहीं है। असंध विधानसभा में भाजपा अपना सर्वे करवाएगी। अगर हम मैरिट में आ जाते हैं तो फैसला पार्टी का होगा। पार्टी जो भी फैसला लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर भाजपा में भी टिकट नहीं मिलती है तो क्या वह फिर आजाद चुनाव लड़ेंगे। जिस पर शर्मा ने कहा कि यह वक्त बताएगा।

Whatsapp Channel Join

जिलेराम शर्मा 2

गौरतलब है कि पंडित जिलेराम शर्मा ने असंध से वर्ष 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) की टिकट पर चुनाव लड़ा था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिर उन्होंने वर्ष 2014 और 2019 में आजाद चुनाव लड़ा। जिसमें थोड़े अंतर से चुनाव हार गए थे। जिलेराम शर्मा सरपंच से लेकर सीपीएस तक के पद पर रह चुके हैं। उनकी गिनती हुड्डा के खेमे में की जाती थी, जबकि मौजूदा समय में असंध से सैलजा गुट से शमशेर सिंह गोगी विधायक हैं। जिलेराम शर्मा का कहना है कि वह अपने हलके में सिर्फ विकास चाहते हैं। अगर जनता आशीर्वाद देती है तो सबसे पहला वर्क असंध क्षेत्र में रेलवे लाइन लाना होगा। इसके अलावा बेरोजगारी, औद्योगिक कंपनियां और रोजगार जैसे विषय पर विचार किया जाएगा।