123 4

सेवा विस्तार बिना OSD पद पर बने गजेंद्र फोगाट, RTI से खुलासा

हरियाणा
  • बिना सेवा विस्तार के OSD पद पर ड्यूटी कर रहे हैं गजेंद्र फोगाट, RTI से हुआ खुलासा
  • हर महीने ले रहे हैं ₹1 लाख सैलरी, साथ में सरकारी भत्ते, कार, कोठी और स्टाफ की सुविधाएं भी
  • पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के समय हुई थी नियुक्ति, वर्तमान CM सैनी के साथ भी कार्यरत

Gajendra Phogat OSD: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष कार्याधिकारी (OSD) गजेंद्र फोगाट पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सूचना का अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है कि फोगाट बिना किसी सेवा विस्तार के पिछले 7 महीने से OSD पद पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद वह न केवल हर महीने ₹1 लाख से अधिक की सैलरी ले रहे हैं, बल्कि सरकार की ओर से सरकारी भत्ते, कार, कोठी और स्टाफ जैसी तमाम सुविधाएं भी भोग रहे हैं।

यह मामला RTI एक्टिविस्ट पीपी कपूर द्वारा उजागर किया गया है। कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले जवाब में यह पुष्टि हुई है कि गजेंद्र फोगाट की सेवा विस्तार की कोई आधिकारिक मंजूरी नहीं दी गई, फिर भी वे सरकारी पद और सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

इस सूचना की पुष्टि हरियाणा सरकार के सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के उप सचिव और राज्य जन सूचना अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी से हुई है। फोगाट की नियुक्ति पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में हुई थी, लेकिन अब भी वे नए मुख्यमंत्री सैनी की टीम में OSD पद पर बने हुए हैं।

Whatsapp Channel Join

यह मामला न केवल कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन का प्रतीक बन गया है, बल्कि इससे राज्य सरकार की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल उठते हैं। RTI के जवाब ने स्पष्ट किया है कि फोगाट के कार्यकाल को वैधानिक रूप से आगे नहीं बढ़ाया गया है, फिर भी वे सभी सरकारी सुविधाएं अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं।

अब देखना होगा कि क्या इस खुलासे के बाद हरियाणा सरकार इस पर कोई कार्रवाई करती है या मामला यूं ही दबा रह जाएगा।