Gender testing gang busted in Haryana

Kuruksheter में लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो आरोपियों को दबोचा, 45 हजार में हुआ था सौदा

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान भादसा निवासी मुख्य आरोपी नरेंद्र और रघुबीर सिंह के रूप में हुई है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपये भी बरामद किए। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला शामली में भ्रूण लिंग जांच करवाने का कार्य करते थे। शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र, रघुबीर सिंह, बाइक चालक, भ्रूण लिंग जांचकर्ता सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कुरुक्षेत्र के डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश सभरवाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि लिंग जांच कराने का काम किया जा रहा है। इसके बाद जिला सिविल सर्जन ने एक टीम गठित की। टीम में डॉ. गौरव, डॉ. ऋषि, मनोज, राजीव और अमित शामिल रहे। उन्होंने एक बोगस ग्राहक बनाकर लिंग जांच गिरोह के साथ भेजा। इस दौरान आरोपी ने भ्रूण लिंग के लिए 45 हजार रुपये में कुरुक्षेत्र के अंदर ही अल्ट्रासाउंड करवाने का आश्वासन दिया, जबकि दूसरे जिले में 30 हजार रुपये में जांच कराने की बात कही। ग्राहक कुरुक्षेत्र में ही अल्ट्रासाउंड कराने पर राजी हो गया और आरोपी से 30 हजार रुपये ले लिए। फिर आरोपी ने उसे उमरी चौक पर बुला लिया।

लिंग जांच

इसके बाद आरोपी ग्राहक को कार में बैठाकर शामली के थाना भवन क्षेत्र में ले गया। यहां से एक बाइक चालक उसे आगे किसी गांव में ले गया। इस गांव में अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद चालक ने उसे वापस कार के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपी ने आते हुए बताया कि उनका लड़का है। जिसके बाद तुरंत टीम हरकत में आई और 2 आरोपियों को शेष 15 हजार रुपये की राशि के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र और रघुबीर सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Whatsapp Channel Join

लिंग जांच 1