ghar mein ghusa bhaarat ka sabase jahareela saamp, snek maastar tikaree ne kiya ghar se reskyoo

घर में घुसा भारत का सबसे जहरीला सांप, स्नेक मास्टर टिकरी ने किया घर से रेस्क्यू

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरुक्षेत्र के पिहोवा शहर में भारत के सबसे जहरीले सांप इंडियन कॉमन क्रेट को स्नेक मास्टर टिकरी ने लाल वाली गली के एक घर से रेस्क्यू किया। शहर में लाल वाली गली के एक घर में इंडियनकॉमन क्रेट सांप के मिलने से सनसनी फैल गई। जिससे आसपास के लोग डर से सहमे हुए हैं। भारत के सबसे जहरीले सांप की सूचना पवन स्नेक मास्टर टिकरी को दी गई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और इंडियन कॉमन क्रेट सांप को रेस्क्यू किया।

साइलेंट किलर होता है यह सांप

इंडि़यन कॉमन क्रेट निशाचर हैं, इसलिए दिन के उजाले के समय मनुष्यों का इससे सामना कम ही होता है। इस सांप के डसने की घटनाएं मुख्य रूप से रात में होती हैं। इंडियन कॉमन क्रेट के दांत बेहद बारीक होते हैं और इसके काटने पर कई बार न के बराबर दर्द होता है। इस कारण व्यक्ति को पता ही नहीं चल पाता कि उसे सांप ने काटा है। जिस कारण इसके इलाज में देरी हो जाती है। इस खासियत के कारण इस सांप को साइलेंट किलर स्नेक भी कहा जाता है। 

Whatsapp Channel Join

इस सांप काटने से मांसपेशियों में हो जाता है लकवा

पवन स्नेक मास्टर टिकरी ने बताया कि यह भारत का सबसे जहरीला सांप है और इसको साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह दिन के समय में बहुत कम अटैक करता है और रात के समय में ज्यादा अटैक करता है। इंडियन कॉमन क्रेट सापों की एक जहरीली प्रजाति है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। भारत के सबसे जहरीले चार सर्पों में से यह सबसे अधिक जहरीला सर्प है। इस सांप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इंडियन कॉमन क्रेट के जहर में शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिनस होते हैं, जिनसे मांसपेशियों में लकवा हो जाता है।