Girl falls from train at Mahendragarh railway station

महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल से गिरी युवती, सिर में लगी है गंभीर चोट

महेंद्रगढ़ हरियाणा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रविवार रात को हुई एक ट्रेन से गिरी एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 8:20 बजे पहुंची कामाख्या से चलकर भगत की कोठी जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन ने प्लेटफार्म क्रॉस किया और इसके चलते लड़की गिर गई। तुरंत जीआरपी पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। लड़की की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक भेज दी गई है। अब तक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है।

महेंद्रगढ़ जीआरपी चौकी के इंचार्ज सतपाल ने बताया कि वह और उसकी टीम गत रात्रि में रेलवे स्टेशन पर मौजूद थीं। कामाख्या से चलकर भगत की कोठी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन नबंर 15624 स्टेशन पर 8:20 बजे पहुंची। रात्रि के समय इस रेलगाड़ी से एक लगभग 19 वर्षीय लड़की का पैर फिसल गया और प्लेटफार्म पर गिर गई। इस समय तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि लड़की महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी थी या फिर पीछे से बैठकर आई थी।

लड़की के सिर में आई है गंभीर चोट

Whatsapp Channel Join

रेल से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। लड़की का अभी तक पता नहीं चला है कि वह कहां की रहने वाली है। जीआरपी पुलिस ने तुरंत लड़की को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज सतपाल ने बताया कि कल लड़की बयान देने की हालत में नहीं थी, इसलिए आज पीजीआई रोहतक के लिए एक टीम भेजी गई है।