सोनीपत के गोहाना में सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग मामले में गोहाना में सिटी थाना के अंतर्गत एक महिला ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाया। जिसमें महिला अपनी व्यथा बता रही है। वहीं पीड़ित पति की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
जानकारी के अनुसार गोहाना सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ कुछ महीने पहले करनाल में रह रही थी। इस दौरान उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई थी। आरोप है कि करनाल का अरुण और उसके साथी 571000 नहीं लौटा रहे थे। साथ ही महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। महिला के पति का कहना है कि वह करीब 3 महीने पहले गोहाना में अपने घर आकर रहने लगा था।
आरोप है कि इसके बाद भी यह लोग बाज नहीं आए और यहां भी उन्हें परेशान किया जा रहा था। वीडियो में पीड़ित महिला बता रही है कि करनाल के रहने वाले जानकार द्वारा भी सुसाइड करने के लेकर जानकारी दे रही है। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ गलत कार्य करके ब्लैकमेलिंग का काम किया जा रहा था। आरोपियों ने उसकी पत्नी से ब्लैकमेलिंग करके ही 5 लाख 71 हजार ठगे थे।
वीडियो के जरिए मांगा इंसाफ
महिला ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर बताया है कि अरुण नाम के व्यक्ति ने उसे और संदीप को मजबूर किया है, इसीलिए संदीप ने भी आत्महत्या की। संदीप और उसे इंसाफ मिलना चाहिए। महिला ने कहा कि मेरे यही बयान है कि अरुण ने संदीप और उसके साथ और उसकी बेटी के साथ गलत किया है। अब उसके बच्चों व पति को भी प्रताड़ित कर रहे हैं। अरुण को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
करनाल में बेटी के साथ छेड़छाड़ की भी दी हुई है शिकायत
महिला के पति का आरोप है कि आरोपी महिलाओं के साथ गलत कार्य करके ब्लैकमेलिंग करने का काम करते हैं। महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे बैठने का काम करते थे। आरोप है कि उसकी पत्नी से भी आरोपियों ने 5 लाख 71 हजार ब्लैकमेलिंग करके ठगे थे। आरोपियों ने उसकी पत्नी की भी अश्लील वीडियो बनाई हुई थी। महिला के पति ने संदीप, अरुण, काली सरपंच और प्रदीप समेत कई लोगों के खिलाफ बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाना और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि आरोपी करनाल, रतनगढ़ और कैथल के रहने वाले हैं। गांव रतनगढ़ निवासी संदीप ने भी एक दिन पहले सुसाइड किया था। वहीं अब उसकी पत्नी को भी सुसाइड करने के लिए उकसाया गया था। वहीं पीड़ित पति की ओर से करनाल के रामनगर में बेटी के साथ छेड़छाड़ को लेकर भी शिकायत दी हुई है। उनका कहना है कि उनके पास धमकी देने व अन्य सभी प्रकार के सबूत भी मौजूद हैं।
पति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिटी थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पीड़ित संदीप की पत्नी ने सुसाइड किया है। महिला ने जहर खाने से पहले अपनी एक वीडियो बनाई थी। महिला के पति संदीप ने करनाल में भी कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग को लेकर करनाल में पहले से ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।