21 10 2022 gold and silver price

Gold Price: आसमान छू रहे सोना-चांदी के दाम , 90 हजार तक पहुंच सकता है भाव, आज 341 रुपए बढ़ा

हरियाणा बड़ी ख़बर बिजनेस

Gold Price: सोना 14 फरवरी को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 341 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए हो गया है। इससे पहले 13 फरवरी को सोना 85,748 रुपए पर था। वहीं 11 फरवरी को इसने 85,903 रुपए का ऑलटाइण हाई बनाया था।

वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1,945 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 95,549 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

GOLD PRICE

1 जनवरी से अब तक सोना 9,927 रुपये हुआ मंहगा

Whatsapp Channel Join

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,927 रुपए बढ़कर 86,089 रुपए पर पहुंच गया बै। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,447 रुपए बढ़कर 97,494 रुपए पर पहुंच गया है।

Gold Rate Gold Price Today June 28

दिल्ली- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,310 रुपए है।

मुंबई- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।

कोलकाता- 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,160 रुपए है।

चेन्नई- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,160 रुपए है।  

अन्य खबरें