हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थीम पार्क में डेयरी फार्मिंग एसोसिएशन की ओर से 5वें पांचवें पशु मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया। इस आयोजन में राज्य मंत्री संदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे। राज्य मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि के रुप में आयोजन में आए पशुपालकों को सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हुई हैं। जिनसे पशुपालक आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि कृषि क्षेत्र से जुड़े युवा विदेश में जाने की बजाय यहीं पर अपना रोजगार स्थापित करें और देश की उन्नति में योगदान दें। उनकी प्रतिभा इसी देश के काम आए। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डेयरी एवं पशुपालन विभाग के जरिए ऐसी योजनाएं चलाई हैं। जिसे पशुपालक प्रति माह लाखों रुपए कमा रहे हैं। राज्य मंत्री संदीप सिंह डेयरी फार्मिंग एसोसिएशन की ओर से थीम पार्क पिहोवा रोड कुरुक्षेत्र में आयोजित पांचवें पशु मेले एवं प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पशु खरीद कर दूध का काम करने वाले लोगों के लिए भी सरकार ने सस्ते बैंक ऋण की योजना शुरू की हुई है। इतना ही नहीं पशुओं के लिए शैड डालने के लिए आर्थिक सहायता की स्कीम, निशुल्क टीकाकरण एवं उत्तम नस्ल के पशुओं की संख्या में वृद्धि के लिए सीमन बैंक स्थापित किए हुए हैं।
