मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में अवैध कालोनियों में रह रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने चंडीगढ़ में प्रदेश की 2274 अनियमित कॉलोनियों को अधिसूचित करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक तय की है। उन्होंने घोषणा की है कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 103 नगर विकास विभाग और 107 शहरी स्थानीय विभाग की कॉलोनियां नियमित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले से ही 1673 कॉलोनियां नियमित हो चुकी हैं और इस नयी घोषणा से 210 कॉलोनियां और मिलाकर 1883 कॉलोनियां नियमित हो जाएंगी। 10 साल के कार्यकाल के दौरान सरकार ने 874 अनधिकृत कॉलोनियां को नियमित करने का फैसला किया था। अवैध कॉलोनियों की बढ़ती संख्या पर निगरानी के लिए ड्रोन और सैटलाइट इमेजिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर कोई अवैध कालोनी बनाने की कोशिश करता है, तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। सभी अधिकारियों को इसे सख्ती से नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ प्रभावित किसानों को दी जा रही 98 करोड़ रूपये की मदद
साथ ही बाढ़ प्रभावित किसानों को 98 करोड़ रुपये की मदद भी दी जा रही है। राज्य के 12 जिलों के 1469 गांवों और 4 शहरों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया था। इन इलाकों से जुड़े 34511 किसानों को मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा के आने वाले सत्र में विधायकों को भी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का मौका देने की बात कही है। हरियाणा सरकार ने सत्र में 3 थीम्स पेश करने का फैसला किया है, जिनमें से एक विधानसभा द्वारा चयनित किया जाएगा।
