Former CM Bhupendra Singh Hooda

Haryana सरकार ने परचून की दुकान की तरह बेची नौकरियां, Former CM Hooda बोलें बिना खर्ची पर्ची की बात करने वालों के राज में पकड़ी गई नोट से भरी अटैची

करनाल बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चार राज्यों में कांग्रेस की वोट भाजपा से अधिक आई हैं, लेकिन सरकार भाजपा की बनी। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हरियाणा से लगते राजस्थान की 34 में से 29 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। जिससे जाहिर होता है हरियाणा में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

राज्यसभा सांसद धीरज साहू से मिले करोड़ों रुपयों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि साहू एक बिजनेसमैन है और बिजनेसमैन किसी भी पार्टी का व्यक्ति हो सकता है। इसमें कांग्रेस पार्टी का कोई वास्ता नहीं है। हुड्डा ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। हुड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। प्रदेश के कई जिलों में बीमा कंपनी खराब हुआ फसल का क्लेम देने से इंकार कर चुकी है।

शीतकालीन सत्र के बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय में नंबर एक पर था, लेकिन आज अपराध और बेरोजगारी में प्रदेश एक नंबर पर है। प्रदेश से हजारों बच्चे विदेश जा चुके हैं। विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। बिना खर्ची पर्ची की बात करने वालों के राज में नोट से भरी अटैची पकड़ी गई। प्रदेश सरकार ने प्रचून की दुकान की तरह नोकरिया बेची हैं।

Whatsapp Channel Join

उनका कहना है कि हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल युवाओं के साथ धोखा है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कैथल सरकारी स्कूल मामले में सीबीआई जांच की मांग की। हुड्डा ने कहा कि सरकार विज्ञापन पर पैसा खर्च रही है। सीएम और विज की लड़ाई में जनता का नुकसान हुआ है।