Grand Shri Ganesh festival started at Raghunath temple in Samalkha

समालखा में रघुनाथ मंदिर में भव्य श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ

हरियाणा धर्म पानीपत

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा में श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन समाजसेवी एडवोकेट दीपक चोपड़ा और राजेंद्र टंडन ने गणेश भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की। रघुनाथ मंदिर उत्सव कमेटी के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि यह महोत्सव 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न अतिथियों, भजन गायकों और कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

पहले दिन समाजसेवी स्वर्गीय सोहनलाल चोपड़ा के पुत्र दीपक चोपड़ा, उनकी माता बिमला चोपड़ा, पत्नी सोनिया चोपड़ा और बेटे तेजस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेंद्र टंडन, कविता टंडन और शिवम भी पहुंचे। पूजा का आयोजन रघुनाथ मंदिर के पुजारी पंडित बाबूराम शर्मा ने करवाया।

WhatsApp Image 2024 09 08 at 6.19.51 PM 1

भजन और संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

इस अवसर पर भजन गायक सुभाष मल्होत्रा ने गणपति जी की वंदना बहुत ही सुंदर तरीके से की। बजरंग सेवा मंडल के भजन गायकों विनोद मल्होत्रा, अजय मल्होत्रा, नरेश ढींगरा और महेश पटेला ने मंच से भजनों की बरसात की। विनोद मल्होत्रा का भजन “तेरे बगैर सांवरिया जिया नहीं जाए” मीठे और सुंदर बोल के साथ सभी को बेहद पसंद आया। ढोल की थाप पर “गणपति बप्पा मोरिया रे” भजन पर मुख्य अतिथियों और भक्तों ने जमकर आनंद लिया।

Whatsapp Channel Join

अतिथियों का सम्मान और प्रसाद वितरण

WhatsApp Image 2024 09 08 at 6.19.52 PM

गणेश महोत्सव कमेटी, रघुनाथ मंदिर सभा, बजरंग सेवा मंडल, और प्रेम हंस दुर्गा जागरण मंडल की ओर से आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया गया और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। दीपक चोपड़ा और राजेंद्र टंडन ने गणेश जी की मूर्ति प्रदान करने वाले विकास साहू और प्रसाद में सहयोग देने वाले अजय मल्होत्रा के परिवार को सम्मानित किया।

आरती और प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन

WhatsApp Image 2024 09 08 at 6.19.52 PM 1

विधिवत गणपति जी की आरती के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अविनाश शर्मा, इंद्रलाल कुमार, बलवंत राय मल्होत्रा, संजीव शर्मा, राजकुमार गर्ग, हरि ओम सखूजा, रीना साहू, अंजलि अरोड़ा, खुशी शर्मा, हंसमुख शर्मा, रेखा मल्होत्रा, सोना मल्होत्रा, और सुदेश चोपड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अन्य खबरें