dushkarm 1674712129

Gurugram में महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

CRIME गुरुग्राम हरियाणा

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मानेसर स्थित बस स्टैंड के पास एक महिला का शव मिलने का मामला सामना आया है। बस स्टैंड पर शव मिलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को महिला के शव मिलने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि महिला अर्द्धनग्न अवस्था में मृत मिली है। इससे मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गुरुग्राम के मानेसर स्थित बस स्टैंड के पास एक महिला का शव मिलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला के शव की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बस स्टैंड के पास शव होने की सूचना मिलते ही मौके पर टीम को रवाना किया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि महिला अर्द्धनग्न अवस्था में मृत मिली है। इससे मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।