murder

Gurugram में देवर ने मारी भाभी, खून से लथपथ मिली लाश

गुरुग्राम

हरियाणा के Gurugram में शनिवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई। इस वारदात कोअंजाम किसी ओर ने नहीं बल्कि महिला के देवर ने ही शराब के नशे में होकर चाकू से वार मौत के घाट उतार दिया। हमले में महिला का बेटा भी घायल हो गया। छीना झपटी में देवर भी घायल हो गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में लिया है। आरोपी देवर पिछले 4 महीने से नशे मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहा था और दो दिन पहले ही घर आया था। महिला विद्यालय की प्रिंसिपल भी थी।

घटना शिवाजी पार्क गली नंबर 15 के आदर्श पब्लिक स्कूल की है। मृतक महिला की पहचान निधि के रूप में हुई है। निधि की सास आदर्श पब्लिक स्कूल चलाती है। निधि वाइस प्रिंसिपल थी। स्कूल के ऊपर ही उसका घर था। शनिवार रात करीब 8 बजे निधि के देवर नवनीत उर्फ संटी ने भाभी पर 2 बार चाकू से वार किया। निधि ने शोर मचाया तो उसका बेटा भागा-भागा आया। इसके बाद उसने चाचा से चाकू छीनने की कोशिश की। इसमें युवक और नवनीत दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

शिवाजी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ पड़ हुई थी। वहीं बेटा और नवनीत भी था। इसके बाद तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान निधि की मौत हो गई। परिवार के अनुसार निधि के सास के 2 बेटे हैं। निधि के पति का नाम नवीन है। उनके 2 बच्चे हैं। निधि के देवर का नाम नवनीत है वह भी शादीशुदा है। इसके भी 2 बच्चे हैं। नवनीत के शराब पीने की आदत की वजह से उसे नशा मुक्ति केंद्र में छोड़ा गया था। मामले की जांच कर रहे शिवाजी नगर थाना SHO ने बताया कि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा है। बेटे को भी इस घटना में चोटें आई है वह मेदांता अस्पताल में भर्ती है। छीना झपटी में आरोपी देवर भी घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

Whatsapp Channel Join