Bumper joining

Haryana Politics : लोकभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में Bumper Joining, पूर्व सीएम हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में जानिए किस-किस ने थामा हाथ

गुरुग्राम

Haryana Politics : हरियाणा में जल्द होने जा रहे लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों, पूर्व विधायकों, पार्षदों और कई राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने कांग्रेस में बंपर ज्वाइनिंग की। इस दौरान लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा।

बताया जा रहा है कि हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली में बैठक कर प्रदेश के कई वरिष्ठ लोगों को पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पूर्व विधायक से लेकर पार्षद तक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनेलो के पूर्व विधायक राजीव गोंदर, जजपा रेवाड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राव मंजीत सिंह जैलदार, किसान सैल के प्रदेश महासचिव राजपाल, इनेलो किसान सेल के पूर्व प्रधान पाला राम गोंदर, जजपा कुरुक्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष सरदुल बाजीगर, असंध हलका प्रधान सतीश बल्हारा, युवा महासचिव मनोज काजल, नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी अर्पित पोपली, निसिंग ब्लॉक समिति वीसी सुनील गोंदर, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य कृष्ण पहलवान, किसान सेल के हलका प्रधान भंवर सिंह राणा, इनेलो के जिला युवा प्रवक्ता ओम शर्मा डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा के प्रधान सुखदेव नरवाल, तरावड़ी अनाज मंडी के आढ़ती रविंद्र राणा, नीलोखेड़ी के पूर्व सरपंच सैंटी, पूर्व सरपंच सुमित चौधरी, सुनील कैनवाल, मेघराज राणा, पूर्व सरपंख् लचविंद्र, अमरजीत पूजम, पंचायत सदस्य नरेश शर्मा, पंचायत सदस्य अमरजीत पूजम, पंचायत सदस्य राकेश, गोल्डी बरेजा और वासुदेव अरोड़ा ने कांग्रेस का झंडा उठाया।

कांग्रेस 7

इनके अलावा वासुदेव अरोड़ा, पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला, हेमा बैंसला, जयवीर खटाना, शीतल खटाना, संदीप भाद्वाज, दीपक चौधरी, विकास भारद्वाज, महेंद्र सरपंच, रत्नपाल और राव महेंद्र ने कांग्रेस का हाथ थामा। वहीं कांग्रेस में शामिल होने वालों में समता सैनिक दल के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे। समता सैनिक दल के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन यशवंतराव चौहान, जिलाध्यक्ष जय कृष्ण राजेश शर्मा, प्रदेश सलाहकार राजकुमार ने भी पूर्व मुख्समंत्री हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा।

Whatsapp Channel Join