हरियाणा : गुरुग्राम(Gurugram) के सेक्टर 83 में स्थित वाटिका सिटी होम्स(high rise society) में एक फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां सोसाइटी के सातवें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 701 में आग लगी थी। घटना को शनिवार के दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही हैं। वहीं आग पर काबू(Control) पाने में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को 2 घंटे का समय लगा।
वहीं जलते फ्लैट में आग की सूचना मिलते ही चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल के कर्मचारियों ने कठिन परिश्रम के बाद लगभग दो घंटों में आग को नियंत्रित(Control) किया। घटना के अनुसार वाटिका सिटी होम्स में सातवें मंजिल के एक मकान से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी रामकेश ने बताया कि उन्हें तकरीबन डेढ़ बजे आग की सूचना मिली थी। आग का कारण अभी जांच किया जा रहा है।
हादसे में किसी को जानलेवा चोट नहीं आई। आग सोसाइटी के टावर बी 3 के सातवें फ्लोर के 701 नंबर फ्लैट में लगी थी। जानकारों का कहना है कि आग की शुरुआत फ्लैट में जल रहे दीपक से हुई थी। हादसे के बाद आग पूरी तरह से बुझा ली गई है।

