Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Saini) आज सोमवार को सुबह गुरुग्राम(Gurugram) पहुंचे। वे यहां सेक्टर- 51 में पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव(Narendra Yadav) की फ्लैग ऑफ सेरेमनी में शामिल हुए। पर्वतारोही नरेंद्र नॉर्थ अमेरिका(America) की सबसे ऊंची चोटी द माउंट देनाली की फास्टेस्ट चढ़ाई करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी इस कार्रवाई की बधाई दी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्वतारोही नरेंद्र यादव को झंडी दिखाकर अमेरिका के लिए रवाना करने की घोषणा की है। अगले महीने पर्वतारोही नरेंद्र यादव 20 जुलाई से नॉर्थ अमेरिका में द माउंट देनाली चोटी पर चढ़ाई की शुरुआत करेंगे। उनके अमेरिका जाने से पहले गुरुग्राम के सेक्टर 51 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में सीएम का स्वागत किया गया और उनको स्मृति चिंह भेंट किए गए हैं।

पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव रेवाडी जिले के नेहरुगढ़ के निवासी हैं। वर्ष 2022 में नरेंद्र ने छह दिनों में एवरेस्ट पर चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने इस अभियान को “आजादी का अमृत महोत्सव फ़ास्टेस्ट एवरेस्ट अभियान-2022” नाम दिया था। नरेंद्र यादव एक आर्मी जवान के पुत्र हैं और उनका सपना है कि वे दुनिया के सभी सात महाद्वीपों पर चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाएं।

एकंकागुआ कर चुके फतेह
नरेंद्र ने 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में ऐम.ओ.आइ., 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए हैं। इससे पहले वे दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह कर चुके हैं। अब तक पर्वतारोहण के क्षेत्र में उन्होंने 18 से अधिक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। अब वे नॉर्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी द माउंट देनाली की फास्टेस्ट चढ़ाई करने जा रहे हैं।







