Haryana के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 69 वर्षीय सतीश की मां धर्म देवी के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी अचानक मौत हो गई। सतीश, जो कि हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड थे, ने अपनी मां की चिता को मुखाग्नि देते लगे तो अचानक से उनके सीने में तेज दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गए।
लोगों को लगा कि वह गम में बेहोश हो गए हैं, लेकिन जब वह उठे नहीं तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सतीश की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। धर्म देवी (92) की 2 जनवरी को मृत्यु हुई थी और उनका अंतिम संस्कार दमदमा मार्ग स्थित स्वर्ग आश्रम में किया जा रहा था। परिवार के लिए यह घटना एक बड़े शोक का कारण बन गई, क्योंकि एक ही दिन में दो मौतें हो गई।






