Lok Sabha Chunav 2024 : हरियाणा के गुरुग्राम लोकसभा सीट पर अब तक 26 कैंडिडेट अपना नामांकन दाखिल कर चुके है। गुरुग्राम की लोकसभा सीट के लिए कुशेश्र्वर भगत ने भी नॉमिनेशन भरा है। वही 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। कुशेश्र्वर भगत 2 बार राष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ चुके है। वह सिर्फ चुनाव के लिए नहीं बल्कि पाव भाजी के लिए भी फेमस है। कुशेश्र्वर भगत 1996 से गुरुग्राम के सेक्टर 15 में पाव भाजी की रेहड़ी लगाते है और लोग उनकी पाव भाजी के दीवाने है।
कुशेश्र्वर भहत ने दावा किया है कि वह इस बार 12 लाख वोटों से जीतकर जनता की सेवा करेगा। गुरुग्राम की जनता अब बदलाव चाहती है। गुरुग्राम लोकसभा में 9 विधानसभा क्षेत्र है और विधानसभा क्षेत्रों में 900 समस्याएं है लेकिन उनका समाधान करने वाला कोई नहीं है। 20 साल से राज कर रहे नेता से लोगों का मोह खत्म हो गया है। अब जनता कहीं न कहीं बदलाव चाहती है।
इस वजह से खास इनकी पाव भाजी
कुशेश्र्वर भगत बिहार के रहने वाले है। वह बताते है कि पाव भाजी बनाना सीखने के लिए मुंबई गए थे। इसके बाद गुरुग्राम आकर पाव भाजी बनाने लग गए। इस पाल भाजी की एक खासियत ये भी है कि यह शुद्ध तरीके से बटर में बनाई जाती है। जिसकी वजह से उसकी पाव भाजी का अपना अलग ही स्वाद है।
100 विधायकों के हस्ताक्षर के बिना हुआ नामांकन रद्द
कुशेश्र्वर भगत का कहना है कि वह वर्ष 2017 व 2022 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन कर चुके लेकिन 100 विधायकों के हस्ताक्षर नहीं होने से दोनों बार उनका नामांकन रद्द हो गया। साल 2017 में उनके नामांकन पर 7 विधायकों के हस्ताक्षर हुए जबकि 2022 में उन्होंने 36 विधायकों के हस्तार कराकर आवेदन किया था। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने 7900 वोट हासिल किए थे। जो सबसे ज्यादा वोट रहे है।







