WhatsApp Image 2023 11 03 at 16.09.10 2f500583

Gurugram की बेटी ने राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम वर्ग में जीता कांस्य पदक

गुरुग्राम हरियाणा

गुरूग्राम में राजकीय कन्या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्रा रीतू नरवाल ने पिछले दिनों आयोजित हुई राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्रदेश की इस खिलाड़ी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।

रीतू ने इससे पहले रोहतक में खेली गई राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि के बाद उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से खेलने का मौका मिला। यह नेशनल चैंपियनशिप सहारनपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें रीतू को 52 कि. भार वर्ग में कांस्य पदक मिला।

चार महीने के कड़े अभ्यास से हासिल की कामयाबी

Whatsapp Channel Join

रीतू ने यह पदक चार महीने का कड़ा अभ्यास करने के बाद हासिल किया है। रीतू ने बताया कि यह खेल उसने हाल ही में खेलना शुरू किया था और कुछ महीने की प्रैक्टिस में ही यह कामयाबी हासिल की है। उसने बताया कि कुराश खेल एशियाई खेलों में शामिल है। रीतू की इस उपलब्धि पर गुरूग्राम आईटीआई के प्राचार्य जेपी यादव, अनुदेशक जागृति भाटिया और स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता जताई है।