chaku se hamla 1508832666

कहासुनी के चलते युवक ने सास और पत्नी पर किया चाकू से हमला, दोनों गंभीर  

पानीपत हरियाणा

हरियाणा के पानीपत शहर में कृष्णपुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिस दौरान लोगों की भीड़ ने किसी तरह उनका बचाव किया, लेकिन तब तक वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कृष्णपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में रेनू ने बताया कि वह गांव सीक, इसराना की रहने वाली है। हाल में वह राजनगर में किराए के मकान में रहती है। उसकी बड़ी बेटी साक्षी ने अशोक निवासी शिव चौक राजनगर से लव मैरिज की थी। 6 अक्तूबर को उसकी बेटी साक्षी और दामाद अशोक के बीच आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते साक्षी मायका चली गई थी। उसी दिन उसके ससुर अपने बेटे की गलती मानकर उसे अपने साथ ले गए थे। इसी रात को अशोक ने फिर से उसके साथ झगड़ा किया। 7 अक्टूबर की सुबह उसकी बेटी साक्षी का पति अशोक के साथ झगड़ा हो गया। जिस बारे में उसने अपने मायका में बताया।

साक्षी ने बताया कि कहासुनी होने के बाद मां और भाई उसे लेकर घर चले गए। दोपहर 12 बजे रेनू अपनी बेटी साक्षी के साथ किशनपुरा की ओर से किसी काम से जा रही थी। जब वे कादयान मेडिकल स्टोर के पास पहुंचे तो अशोक ने उन्हें देखा और वहां आकर बोला कि साक्षी को कहा लेकर जा रही हो। इसके बाद उसने अपनी जेब से चाकू निकाल कर सास के चेहरे, पेट पर वार कर दिया। साक्षी ने बचाने की कोशिश की, तो उसने साक्षी के भी दोनों हाथों पर वार कर दिया। मौके पर काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई। जिन्होंने बीच बचाव किया।

Whatsapp Channel Join