Haryana

Haryana में अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात प्रभावित, 2 ट्रेने रद्द

हरियाणा रेवाड़ी हिसार

Haryana में 2 ट्रेन बीकानेर मंडल के सादुलपुर- हिसार और सादलपुर- हनुमानगढ रेलखंड के बीच अनुरक्षण कार्य के चलते ट्रेन रद्द रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रेन को रेगुलेट किया गया है, अनुरक्षण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगी। गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार ट्रेन 19 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी और यह रेल सेवा सादुलपुर- हिसार स्टेशन के बीच रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04368, हिसार- रेवाड़ी ट्रेन 19 सितंबर को हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार- सादुलपुर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। बता दें कि गाड़ी संख्या 04821, जोधपुर- हरिद्वार ट्रेन 19 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी। वह सादुलपुर स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

अन्य खबरेें