5 1696318595

अंबाला में नहीं होगा लोकसभा चुनाव, आम चुनाव के साथ कराया जाएगा इलेक्शन

अंबाला पंचकुला हरियाणा

प्रदेश के अंबाला में लोकसभा चुनाव नहीं होंगे। यह बात हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि यहां आम चुनाव के साथ ही इलेक्शन कराया जाएगा। अंबाला सीट भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया के निधन से खाली हुई थी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में नए वोटरों को राज्य निर्वाचन आयोग गिफ्ट देगा। नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन को लेकर इसकी शुरुआत की जाएगी।

युवा व महिला मतदाताओं के लिए यह अभियान शुरू होगा। नए वोटर बनने के लिए 1 अक्टूबर से फॉर्म 6 मिलना शुरू हो गया है। यह फॉर्म 9 अक्टूबर तक मिलेंगे, अहम बात यह है कि इस अवधि में मिलने वाले फॉर्म पर ही उपहार योजना को लागू किया गया है। हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि इस बार नए वोटरों को फ्री लैपटॉप और मोबाइल दिए जाएंगे।

कई नए प्रावधान भी आयोग करेगा निवार्चन

Whatsapp Channel Join

हरियाणा सीईओ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि उपहार में 100 पैन ड्राइव, 3 लैपटॉप और 2 स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। मतदाता पंजीकरण करने वाले महिला व युवा मतदाताओं को ही यह उपहार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी युवा आवेदन कर सकते हैं। 5 जनवरी को इनाम के लिए ड्रा निकाला जाएगा। मतदाताओं के लिए कई नए प्रावधान भी निवार्चन आयोग करेगा।

लिस्ट का काम पारदर्शिता से किया जाएगा
अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट का काम पारदर्शिता से किया जाएगा। 5 जनवरी 2024 को इलेक्ट्रोरल रोल रिवीजन पब्लिश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल 27 अक्टूबर 2023 को पब्लिश होगा। मतदाता पोर्टल पर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके बाद यदि उन्हें कोई करेक्शन के लिए अप्लाई करना हो तो वह कर सकते हैं।

2021 में अपडेट हुई थी मतदाता सूची
हरियाणा की मतदाता सूची एक जनवरी, 2021 की योग्यता तिथि के आधार पर अपडेट की गई थी। फाइनल मतदाता सूची के अनुसार, हरियाणा में अब कुल एक करोड़ 89 लाख 17 हजार 901 मतदाता हैं। जिनमें 1,09,579 सर्विस मतदाता हैं। मतदाता के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र गुरुग्राम जिले का बादशाहपुर है, जहां मतदाताओं की संख्या 4,03, 399 हो गई।

आधे से कम मतदाता

नारनौल विधानसभा क्षेत्र सबसे कम है, जहां बादशाहपुर के आधे से भी कम यानी 1,46,452 मतदाता हैं। प्रदेश के 22 जिलों में सबसे अधिक मतदाता फरीदाबाद में 15,65,561 हैं। जबकि सबसे कम चरखी दादरी में 3, 85, 888 हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हिसार है, जहां 12 लाख 72 हजार 441 हैं। इसके बाद गुड़गांव का नंबर आता है।