Police takes action against poisonous liquor

Ambala-Yamunanagar में जहरीली शराब पर एक्शन मोड़ में पुलिस, 2 महिलाओं सहित 31 लोग अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू

अंबाला बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अंबाला पुलिस ने जिले भर में रेड करते हुए 2 महिलाओं समेत 31 लोगों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया है। इनसे शराब की 378 बोतल और देसी शराब के 72 पव्वे बरामद किए हैं।

अंबाला के गांव बिंजलपुर के खेतों में पिछले बुधवार की रात पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड किया था। इस फैक्ट्री में बनी शराब की 200 पेटी यमुनानगर में सप्लाई की गई थी। जहरीली शराब पीने से अंबाला और यमुनानगर में शनिवार शाम तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कई लोगों का एक साथ संस्कार हुआ। अंबाला में 2 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई। हालांकि, दोनों युवक यूपी के रहने वाले थे, जो अवैध फैक्ट्री पर जहरीली शराब बनाने का काम कर रहे थे।

इन सभी को शराब के साथ पकड़ा

Whatsapp Channel Join

जिले में पुलिस ने देर शाम तक जारी रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। इसमें अंबाला कैंट थाना एरिया में छोटा शिवाला निवासी अरुण कुमार को 24 बोतल, अंबाला सिटी थाना एरिया में डूंगा राम और राजेश को 12 बोतल, वाल्मीकि बस्ती निवासी ध्रुव को 10 बोतल, बलदेव नगर थाना एरिया में रेलवे लाइन प्रेम नगर निवासी कर्ण को 9 बोतल, कबीर नगर निवासी मोहित कुमार को 11 बोतल, बराड़ा थाना एरिया में राजोखेड़ी निवासी बलविंदर सिंह 36 बोतल, महेश नगर थाना एरिया में शिवपुरी कॉलोनी में शंकर को 36 बोतल, गोबिंद निवासी महिला कमला को 34 पव्वे, मुलाना थाना एरिया में गांव बुढ़ियो निवासी परमजीत को 4 बोतल, गांव अधोया निवासी मोहित कुमार को 15 बोतल, डुलियाना निवासी विक्रांत राणा उर्फ विक्की को 12, गांव जहांगीरपुर निवासी जितेंद्र कुमार को 12 बोतल, गांव सोहना निवासी विक्रांत को 10 बोतल, नग्गल थाना एरिया में गांव कलौर निवासी महिंद्र सिंह को 11 बोतल, गांव जनसूई निवासी जसविंदर उर्फ सोनू को 10 बोतल के साथ पकड़ा गया।

इन्हें भी किया गिरफ्तार

साहा थाना एरिया में गांव टांडा के दलीप कुमार को 9 बोतल, अकबरपुर के संजीव कुमार को 9 बोतल, सेक्टर-9 थाना एरिया में सैनिक बिहार जंडली के सतनाम सिंह को 9 बोतल, नई बस्ती के योगेश कुमार को 12 बोतल, शहजादपुर थाना एरिया में गांव बपौली के राजपाल को 36 बोतल, गांव मिल्क के प्रिंस को 14 बोतल, नारायणगढ़ थाना एरिया में हैडर गांव के रमन को 9 बोतल, बीबीपुर के तरसेम को 9 बोतल, पीर माजरी भूरेवाला के राणजीत सिंह को 9 बोतल, पंजोखरा थाना एरिया में खतौली के जगतार सिंह को 8 बोतल, पड़ाव थाना एरिया में कच्चा बाजार के संदीप को 10 बोतल, बंधु नगर की नागवली को 11 बोतल, एमसी कॉलोनी के शुभम गोडियाल को 18 बोतल, मिल्ट्री डेयरी फार्म के अमन कुमार को 12 बोतल और नन्हेड़ा फाटक के पास से कांता प्रसाद को 48 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया है।