Copy of हरियाणा पंजाब में राजनीतिक हलचल आज क् या खास 1
हरियाणा

● हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज सुबह 11:00 बजे से शुरू, हंगामे के आसार।
● रोहतक पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी, रात 7:00 से 12:00 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान।
● शंभू और खनौरी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती, किसान नेताओं की गिरफ्तारी और इंटरनेट सेवाएं बंद।
● कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा शाम 5:00 बजे कोठी नंबर 70 में प्रेस वार्ता करेंगे, अहम जानकारी दे सकते हैं।


हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है, और सदन की कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। इस दौरान विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है। कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है, जिससे हंगामे की स्थिति बन सकती है।

इस बीच, रोहतक पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष मुहिम शुरू की है। शाम 7:00 बजे से रात 12:00 बजे तक पुलिस सड़कों पर गश्त करेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Whatsapp Channel Join

वहीं, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर भारी तनाव बना हुआ है। पुलिस ने बॉर्डर को खाली करा लिया है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और जगजीत डल्लेवाल सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इससे किसान संगठनों में आक्रोश फैल गया है।

इधर, चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज शाम 5:00 बजे कोठी नंबर 70 में प्रेस वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि वे राज्य की राजनीति और बजट सत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी राय रख सकते हैं।