download 2 2

Bahadurgarh : बेटी को मौत के घाट उतारने वाला पिता 13 साल बाद गिरफ्तार, गर्भवती होने पर हत्या कर नाले में फेंका था शव

झज्जर हरियाणा

हरियाणा में बहादुरगढ़ की सीआईए-2 टीम ने एक हत्यारे को वारदात के 13 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने झूठी शान की खातिर अपनी नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया था, उसके बाद अलग-अलग जगह फरारी काटता रहा। सीआईए ने उसे बिहार के खगड़िया इलाके से गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया कि बेटी का किसी के साथ अफेयर चल रहा था और वह गर्भवती हो गई थी, इसलिए उसे मौत के घाट उतारा गया। उसके शव को बोरे में बंद कर गंदे नाले में फेंक दिया था। आरोपी पर रोहतक रेंज के आईजी की तरफ से 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। सीआईए की टीम ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल बिहार निवासी खुशीराम हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था, उसकी बेटी का शव अगस्त 2010 में नाले में मिला था, गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इस संबंध में तत्कालीन वार्ड पार्षद के बयान पर नाबालिक लड़की की हत्या करने और शव को खुर्दबुर्द करने की धाराओं के तहत खुशीराम, मां मीरा औए बहन रूना के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

Whatsapp Channel Join

पिता खुशीराम हो गया था अंडर ग्राउंड
आरोपी मां और बहन को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन आरोपी पिता खुशीराम अंडर ग्राउंड हो गया। पुलिस उसे ढूंढती रही, लेकिन हाथ नहीं आया। इसी बीच अदालत ने उसे पीओ घोषित कर दिया। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने कुछ समय पहले इस मामले की जांच इंस्पेक्टर विवेक मलिक की अगुवाई वाली सीआईए-2 को सौंपी।