Mohan Lal Badoli

Haryana: बड़ोली का बयान, किसी किसान को Delhi जाने से नहीं रोका जा रहा, किसी को जाना है तो बस रेल से जा सकता है…

हरियाणा Breaking News

Hariyana की सीमाओं पर किसान दिल्ली कूच के लिए डटे हुए हैं। इस बीच हरियाणा के BJP अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली का बयान सामने आया है। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर उनका कहना है कि किसी भी किसान को दिल्ली जाने से रोका नहीं जा रहा है। इसको लेकर केवल खबर बनाई जा रही है। अगर किसी को दिल्ली जाना है तो बस या रेल से जा सकता है। रेल और बस सब कुछ चल रहा है।

IMG 20241208 WA0004

किसानों के दिल्ली जाने की प्रक्रिया गलत

Whatsapp Channel Join

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के दिल्ली जाने की प्रक्रिया गलत है। दिल्ली में ट्रैक्टर बैन है। इसलिए उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। हरियाणा किसानों का प्रदेश है और देश भी किसानों का है। हरियाणा में भी सभी किसान हैं। दिल्ली जाने की प्रक्रिया को सही करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि हरियाणा की सड़कों पर व्यवस्था खराब न हो।

IMG 20241208 WA0005

शंभू बॉर्डर पर माहौल गर्माया

दिल्ली की ओर बढ़ रहे पंजाब के 101 किसानों का जत्था रविवार को शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग से टकरा गया। किसान दोपहर 12 बजे दिल्ली कूच पर निकले थे, लेकिन हरियाणा पुलिस ने बिना परमिशन उन्हें बॉर्डर पार करने से रोक दिया। इसके बाद किसानों और पुलिस के बीच माहौल गर्म हो गया।

4 घंटे के तनाव के बाद जत्था वापस लौटा
करीब 4 घंटे की खींचतान के बाद किसान नेता सरवन पंधेर ने जत्थे को वापस बुलाने का फैसला लिया। पंधेर के अनुसार, झड़प में 7-8 किसान घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया है।

अन्य खबरें