MOHANLAL BADOLI

Haryana बीजेपी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए नई टीम का किया ऐलान, अहम नियुक्तियां

हरियाणा हरियाणा की बड़ी खबर

भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा ने मोहनलाल बडौली के नेतृत्व में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर प्रदेश टोली और लोकसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण नियुक्तियों का ऐलान किया है। प्रदेश टोली में आदित्य चावला, मनोज ढाणा, भारत भूषण जुयाल, और नरेन्द्र भारती को सदस्य के रूप में चुना गया है।

हरियाणा के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के लिए संयोजकों की नियुक्तियां भी की गई हैं, जिनमें प्रमुख नामों में श्री राजेश बतौरा (अम्बाला), धुमन सिंह किरमिच (कुरूक्षेत्र), मेघराज गुप्ता (करनाल) शामिल हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

WhatsApp Image 2024 12 24 at 2.47.32 PM

अन्य खबरें