City Tehlka

हरियाणा में फिर बढ़ी गर्मी, 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट

हरियाणा


हरियाणा में बुधवार को मौसम साफ रहेगा और गर्मी फिर से बढ़ेगी
गुरुवार से 14 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है
पलवल सबसे गर्म जिला, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा

Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में फिर से गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार से हरियाणा के 14 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है और इसके तहत येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है उनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं।

23 bwn 04 1745346379

दूसरी ओर, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत को फिलहाल ग्रीन जोन में रखा गया है, जहां गर्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा। मंगलवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि राज्य का तापमान सामान्य से अब भी 1.8 डिग्री ज्यादा है।

Whatsapp Channel Join

राज्य का सबसे गर्म जिला पलवल रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस मापा गया। पिछले 24 घंटों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। खासकर रोहतक, हिसार और रेवाड़ी में तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट रही, जबकि पलवल में तापमान में सबसे अधिक 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को हिसार का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री, रेवाड़ी का 38.1 डिग्री और रोहतक का 38.8 डिग्री रहा।