नायब सैनी 2

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पहुंचेंगे पानीपत, अधिकारियों और नेताओं के साथ करेंगे बैठक

हरियाणा पानीपत

Panipat: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पानीपत के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 10:00 बजे 13/17 हेलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे लघु सचिवालय जाएंगे। इस दौरान वह जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

बैठक में जिले के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार निर्देश दिए जाएंगे, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।

इसके बाद मुख्यमंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह में स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ आगामी रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री के इस दौरे से पानीपत जिले को लेकर कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है, जिससे जिले के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

अन्य खबरें