cm nayab saini

Haryana निकाय चुनावों में कांग्रेस के बिखराव का फायदा उठा रहे CM, नायब सैनी और अध्यक्ष बडौली

हरियाणा

Haryana के निकाय चुनावों में असंगठित कांग्रेस के भीतर की फूट का पूरा फायदा उठाने में कोई चूक नहीं कर रहे CM नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बडौली। भाजपा सरकार और संगठन ने कांग्रेस में टूट-फूट की मुहिम को तेज कर दिया है।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें पूर्व विधायक और प्रमुख नेताओं का नाम शामिल है, पार्टी से बाहर हो रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ये नेता कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी को पार्टी छोड़ने का प्रमुख कारण बता रहे हैं।

कांग्रेस, जो पिछले 10 वर्षों से राज्य में संगठनात्मक मजबूती नहीं बना पाई है, अब निकाय चुनावों में भाजपा की सेंधमारी का शिकार हो रही है। भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी और गुटबाजी ने पार्टी की स्थिति कमजोर कर दी है।

Whatsapp Channel Join

विधानसभा चुनावों के बाद अब निकाय चुनावों में भाजपा की जीत की उम्मीदें बढ़ गई हैं, क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

कांग्रेस में कोई भी बड़ा नेता चुनावों को लेकर कोई खास रणनीति नहीं बना रहा है, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता चुनावी मैदान में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में व्यस्त हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है।

इन हालात को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हरियाणा के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा फिर से जीत हासिल कर सकती है।

Read More News…..