emergency meeting of ministers and MLAs

Haryana के Deputy CM Dushyant Chautala दे सकते हैं पद से इस्तीफा, CM Manohar Lal ने मंत्रियों-विधायकों की बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, निर्दलीय विधायकों को भी न्योता, मंत्रियों के इस्तीफे की चर्चा

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन को लेकर चल रही कवायद के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी के सभी विधायकों को चंडीगढ़ में तलब कर लिया है। सभी विधायकों की चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए 7 निर्दलीय विधायकों को भी बुलाया गया है। इसके बाद 11:30 बजे विधायक दल की बैठक होगी।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के भाजपा प्रभारी बिप्लब देब भी निर्दलीय विधायकों को साधने के लिए बैठक में पहुंच रहे हैं। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे। वहीं जजपा ने भी अहम बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायकों से चर्चा करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बैठक 4

प्रदेश में टूटने नजर आ रहे भाजपा-जजपा गठबंधन के आसार

Whatsapp Channel Join

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी भी स्थिति को स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। भाजपा-जजपा अभी तक इस बात पर अटकी है कि हरियाणा में भाजपा 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी या फिर 10 सीटों पर। फिलहाल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और पदाधिकारी यही बात कह रहे हैं कि भाजपा लोकसभा में सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनका यही कहना है कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री मोदी के पास भेजनी है।

कैबिनेट बैठक 3

उधर देर रात से हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के आसार नजर आ रहे हैं। जजपा दो सीटों की मांग पर अड़ी है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच खींचतान बनी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा प्रदेश में जजपा को दो लोकसभा सीटें देने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है। ऐसे में यह गठबंधन टूटने के कारण बनते नजर आ रहे हैं।

भाजपा जजपा 1 2

वहीं सूत्रों की मानें तो राज्यपाल से भी समय मांगा गया है। बहुत जल्द दो ऑब्जर्वर चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व तरुण चुघ ऑब्जर्वर बनाए गए। बता दें कि भाजपा- जेजेपी में सीट बंटावरे को लेकर सोमवार को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक यह मुलाकात चली। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत की गई। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तक हरियाणा में भाजपा-जेजेपी के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट नहीं हो पाया है। ऐसे में गठबंधन टूटने की बात सामने आ रही है।